Congress protest -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

48 घंटे में व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 5:37 PM (IST)
48 घंटे में व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस करेगी आंदोलन
कोटा। नई करेंसी वितरण में हो रही अव्यवस्थाओं से परेशान आम उपभोक्ताओं को राहत की मांग को लेकर रविवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन रोड स्थित एसबीबीजे बैंक के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बैंक के बाहर बड़ी संख्या में पहले से ही कतार में खड़े लोग भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतर आए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बैंक के मुख्यद्वार को घेर लिया दीवार पर चढक़र जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन मौजूद पुलिस सुरक्षा बल ने कार्यकर्ताओं को बैंक में जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यकर्ताओं ने करीब पौन घंटे तक यहां जमकर नारेबाजी की। इससे पहले सर्किट हाउस के बाहर से प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ता पीसीसी सदस्य राजेंद्र सांखला, हाड़ोती विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप भाटिया व राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह चंदा के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, धारीवाल जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नयापुरा अदालत चौराहा होते हुए राजभवन रोड स्थित बैंक के बाहर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को गेट के अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान मामूली धक्का मुक्की भी हुई।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement