प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य राजेंद्र सांखला ने कहा कि कांग्रेस कालेधन के
पक्ष में नहीं है। लेकिन मोदी सरकार के अचानक लिए इस निर्णय से आम जन
परेशानी में पड़ गया है। अपनी गाढ़ी कमाई के हजार व पांच सौ के नोट बदलवाने
के लिए बैंकों के बाहर लंबी कतारों की नौबत आ गई है। कतार में कोई एमएलए,
एमपी, अफसर नजर नहीं आ रहा। सिर्फ मध्यम व गरीब तबका ही मोदी के इस फैसले
से संकट में पड़ा है। सरकार को नोट बंद करने से पहले पूरी तरीके से
व्यवस्था चाकचौबंद करनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया, और नतीजा आज
आमजन परेशानी की कतार में आ गया है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसा हरगिज
नहीं होने देंगे। अगर सरकार ने 48 घंटे में करेंसी वितरण व्यवस्थाओं में
बेहतर सुधार नहीं किए तो जिस बैंक से नोट नहीं मिलेंगे उस बैंक के मैनेजर व
कर्मचारियों को बैंक में नहीं बैठने दिया जाएगा। इतना ही नहीं जिस एटीएम
मश्ीन से नोट नहीं निकले उस एटीएम को आग को हवाले के कर दिया जाएगा।
कांग्रेस का हाथ आमजन के साथ था और रहेगा। जरूरत पडऩे पर कांग्रेस
कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने में भी पीछे नहीं रहेगा। प्रदर्शनकारियों को
संदीप भाटिया, रवि प्रताप सिंह चंदा, जेडीबी कॉलेज की छात्रा संघ अध्यक्षा
कोमल मीणा, पूर्व पार्षद प्रेम कुशवाह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व
जिलाध्यक्ष इंसाफ आजाद, कांग्रेस नेता हकीम खान, नवल तुरावा, अजय दरडा,
संतोष वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों में हाजी शाहीद
कुरेशी, राकेश महेश्वरी, सोनू सेन, शाकिर खान, राकेश माखिजा, रजनी शर्मा,
जगदीश गुप्ता लाला, अलीम खान, मोबिना खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता
शामिल थे
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद