conductor number is problem for roadways-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिचालकों की कमी से जूझ रहा है रोडवेज

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 1:19 PM (IST)
परिचालकों की कमी से जूझ रहा है रोडवेज
सिरसा। सिरसा रोडवेज में कंडक्टरों के अभाव में विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसों के रूट बंद होने की नौबत आ गई है। ऐसी स्थिति में किसी कंडक्टर के इमरजेंसी छुट्टी जाने पर संबंधित रूट की बस सेवा ब्रेक करनी पड़ती है। क्योंकि उसके स्थान पर बसों में टिकट काटने वाला कंडक्टर डिपो में उपलब्ध ही नहीं होता। रोडवेज डिपो में फिलहाल 110 कंडक्टरों का टोटा आमजन को मिल रही बस सेवा पर भारी पड़ रहा है। गांव मत्तुवाला से सिरसा रूट पर सुबह के टाइम यात्रियों को बस सुविधा नहीं मिल रही है। हरियाणा रोडवेज की 201 बसें विभिन्न रूटों पर सिरसा बस स्टैंड से चलती हैं। इन बसों में रोजाना करीब 40 हजार यात्री यात्रा करते हैं। मगर रोडवेज प्रशासन के पास बसों की सेवा बहाल रखने के लिए हाल ही में निर्धारित संख्या से आधे कंडक्टर बचे हैं। डिपो में स्टाफ का अभाव बसों की सेवाओं पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। जिले के लगभग 10 रूट कंडक्टरों की कमी के कारण मिस करने पड़ रहे हैं। इससे करीब दो दर्जन गांव के यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। वहीं रोडवेज डिपो की आय में भी लगातार घाटा होता जा रहा है। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement