Combat between NSUI and ABVP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुकाबला एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 10:13 PM (IST)
मुकाबला एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच
अजमेर । महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविधालय में एक बार फिर मुकाबला एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच देखने को मिल रहा है। पिछले तीन साल से एनएसयूआई के कब्जे में रहे इस विश्वविधालय में एबीवीपी इस बार जीत की भरसक कोशिशो में है। मात्र 1319 मतदाताओं वाले इस विश्वविधालय में चुनावी मुकाबला बेहद रोचक है। अजमेर के महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविधालय पर इस बार सभी की नजरे टिकी हुई है। कारण भी साफ़ है सब से बड़े छात्र संगठन होने का दावा करने वाली एबीवीपी इस बार इस विश्वविधालय पर अपना भगवा फहराना चाहती है। एबीवीपी ने यंहा अध्यक्ष पद पर जयमल सिंह राठौड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है जो विश्वविधालय का जाना पहचाना चेहरा है । एबीवीपी ने यहा छात्राओं की अधिक संख्या को ध्यान में रख कर उपाध्यक्ष और सयुक्त सचिव पद पर छात्राओं को मौका दिया है। उपाध्यक्ष पद पर मोनिका चुनावत और सयुक्त सचिव पद पर गीताजंली चुनाव मैदान में है । एबीवीपी ने महासचिव पद पर यश राणा को मैदान में उतारा है। दूसरी तरफ एनएसयूआई को इस बार अपने इस गढ़ को बचाने में पसीने आ रहे है। जाट छात्रो को लुभाने के लिए एनएसयूआई ने दीनाराम को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा है। एनएसयूआई के पेनल में किसी छात्रा का नही होना भी उस के लिए परेशानी बन रहा है । एनएसयूआई के पैनल में उपाध्यक्ष पद पर गोविंदा , महासचिव पद पर मालीराम और सयुक्त सचिव पद पर हितेश अग्रवाल को मौका दिया गया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement