Collector facing the common people, listened Problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर हुए आमजन से रुबरु, सुनी समस्याएं

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 8:43 PM (IST)
कलेक्टर हुए आमजन से रुबरु, सुनी समस्याएं
भरतपुर। जिला स्तरीय जनसुनवाई जिला कलक्ट्रेट के सभागार में गुरूवार को जिला कलक्टर एल एन सोनी की अध्यक्षता में की गई। जनसुनवाई में ज्यादातर मामले पेन्शन, अतिक्रमण, पानी, बिजली, सडक की समस्या के संबंध मेें आये। जनसुनवाई में भरतपुर शहर के अलावा कामां, डीग, भुसावर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिला, पुरुष अपनी समस्यायें का समाधान किया गया। कामां से आई योग शिक्षिका अर्चनासिंह ने कहा कि पिछली जनसुनवाई में भी पडौसी द्वारा गोबर डालकर अतिक्रमण करने और गोबर से हो रही परेशानियों से निजात दिलाने की मांग की थी लेकिन कामां के तहसीलदार और नगर पालिका के अधिकारियो ने कोई कार्रवाई नहीं की है जिस पर जिला कलक्टर एलएन सोनी एवं एडीएम ओपी जैन ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसुनवाई में आये हुये वार्ड नं. 8 नगला हीरादास निवासी के घर के आसपास बरसात का पानी भरे रहने की शिकायत पर संबंधित परिवाद का निस्तारण करने के लिए यूआईटी के सचिव को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में 153 प्रकरण आये जिनमे विद्युत, पेयजल, भामाशाह, पालनहार, पैंशन, भूमि विवाद, अतिक्रमण, बीसीआर से संबंधित , रास्ता संबंधी विवाद, ऋण संबंधी, उचित मूल्य के खाद्यान वितरण के मामले प्रमुखता से आये।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement