khaskhabar.com: रविवार, 07 अगस्त 2016 10:22 PM (IST)
जयपुर। प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, डाॅ. मनजीत
सिंह ने रविवार को सांय 5 बजे महापौर श्निर्मल नाहटा, आयुक्त हेमन्त गेरा तथा पशुजन समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह देवल के साथ
हिंगोनिया गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 11 अगस्त को (संभावित) हिंगोनिया गौशाला का निरीक्षण करेंगी। गौशाला में शीघ्र ही राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को गौशाला
की व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार के लिए उपायुक्त पद पर लगाये जाने का
निर्णय लिया गया है। गौशाला में मृत पशु के निस्तारण के लिए कारकस प्लांट
लगाया जायेगा। गौ-पालन विभाग के नेतृत्व में गौशाला में बाॅयो गैस संयत्र
लगाया जायेगा। गौशाला में स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति होगी तथा उपायुक्त
गौशाला पुरे समय गौशाला में बैठेगें। गौशाला में व्यवस्थाओं को और अधिक
सुदृढ़ के लिए दो कमेटियों का गठन किया गया है। निरीक्षण के पश्चात्
प्रमुख शासन सचिव डाॅ मनजीत सिंह की अध्यक्षता में गौशाला की व्यवस्थाओं को
और अधिक सुदृढ़ करने के लिए एक बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि गौशाला
में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मुख्य द्वारा पर पंजिका में इन्द्राज
किया जाये साथ ही मुख्य द्वारा पर शिकायत एवं सुझाव पंजिका रखी जाये जिसमें
वहाॅ आने वाले गौ-सेवक, स्वयं सेवी संस्थाएं, गौशाला के सुधार के लिए अपने
सुझाव एवं शिकायत दर्ज करा सकेंगे। गौशाला में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार
को गौ-सेवक एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रातः 09ः00 बजे से 01ः00 बजे तक
गौ-सेवा के लिए आ सकेंगे तथा प्रतिदिन यदि कोई श्रद्धालु चारा डालना चाहे
तो वह गौशाला में मुख्य द्वारा पर रखी गई पंजिका इन्द्राज कर आ सकेगा।