झुंझुनूं । स्वच्छता अभियान में अभी तक नगर परिषद और नगरपालिकाओं की जिम्मेदारी थी कि वे सडक़ों, गलियों और मोहल्लों को साफ सुथरा रखे। लेकिन अब सार्वजनिक जगहों और सरकारी भवनों में भी घास फूस और कूड़ा करकट हटाने के लिए नगर परिषद ने अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को झुंझुनूं में इस अभियान का श्रीगणेश सिटी स्कूल से किया गया। जहां पर सभापति सुदेश अहलावत तथा आयुक्त राजेंद्र सिगड़ की मौजूदगी में पार्षदों तथा स्कूल स्टाफ ने स्कूल में लगे घास फूस हटाए और कूड़ा करकट भी हटाया। इस मौके पर आयुक्त सिगड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम दो अक्टूबर तक चलेगा।