Vikram Singh arrested for creating forged High Court documents to facilitate contesting an election in Surajgarh, Jhunjhunu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झुंझुनूं के सूरजगढ़ में चुनाव लड़ने के लिए हाईकोर्ट के फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला आरोपी विक्रम सिंह गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 16 नवम्बर 2026 6:56 PM (IST)
झुंझुनूं के सूरजगढ़ में चुनाव लड़ने के लिए हाईकोर्ट के फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला आरोपी विक्रम सिंह गिरफ्तार
• आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया, षड्यंत्र में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी जयपुर। झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ थाना पुलिस ने चुनाव लड़वाने के लिए हाईकोर्ट के फर्जी आदेश एवं नामांकन संबंधी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। मामले में षड्यंत्र में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत तथा वृत्ताधिकारी चिड़ावा गौरव गुर्जर के मार्गदर्शन में थानाधिकारी सूरजगढ़ रामसिंह यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लड़ने का प्रयास
प्रकरण के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को परिवादी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत समिति सूरजगढ़ एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सूरजगढ़ संदीप चौधरी ने पुलिस थाना सूरजगढ़ में रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपीगण ने चुनाव लड़ने के उद्देश्य से हाईकोर्ट के फर्जी आदेश एवं नामांकन संबंधी दस्तावेज तैयार किए और उनके आधार पर धोखाधड़ी कर चुनाव लड़ने का प्रयास किया।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हाईकोर्ट के कथित फर्जी आदेश एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच की। अनुसंधान के दौरान आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच
गिरफ्तार आरोपी विक्रम सिंह (40) पुत्र बहादुर सिंह निवासी रूपपुरा तन कुलोठ खुर्द थाना सूरजगढ़ जिला झुंझुनूं है। पुलिस द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनके माध्यम से चुनाव लड़ने के कथित षड्यंत्र में अन्य कौन-कौन व्यक्ति शामिल थे।
कार्रवाई में थानाधिकारी राम सिंह यादव, वीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल श्रीराम, सुनील कुमार एवं मयंक शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement