Advertisement
झुंझुनू की जेजेटी यूनिवर्सिटी में मनाया गया राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस : विशेषज्ञों ने दिया नाड़ी परीक्षण पर व्याख्यान

नाड़ी परीक्षण और प्राकृतिक चिकित्सा पर व्याख्यान: अपने संबोधन में अतिथि विशेषज्ञों ने नाड़ी परीक्षण (पल्स डायग्नोसिस) की बारीकियों पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। साथ ही, विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से कपिंग थेरेपी (Cupping Therapy) और सुजोक चिकित्सा (Sujok Therapy) के प्रैक्टिकल सेशन का लाइव डेमो भी दिया गया तथा आधुनिक जीवनशैली में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
आयुष विधाओं व पंचतत्वों की दी जानकारी: कार्यक्रम की शुरुआत में आयुष विभाग प्रभारी डॉ. उज्जवल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय में संचालित आयुष की विभिन्न विधाओं के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। वहीं, विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने मानव शरीर और स्वास्थ्य के लिए प्रकृति एवं पंचमहाभूतों (पांच भौतिक तत्वों) के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यशाला का सफल संचालन डॉ. सरिता एवं डॉ. अपर्णा द्वारा किया गया। इस अवसर पर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह, डॉ. अनूप, डॉ. नीरज, डॉ. मीनू, डॉ. सीमा, डॉ. अश्वनी, डॉ. नवीन, डॉ. नाजिया हुसैन, डॉ. अनंता, मंजरी कुमारी और उमेश कुमार सहित विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य (स्टाफ) एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झुंझुनूं
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


