City Adorned with Dazzling Lights: Chairperson Inaugurates Display by Pressing a Button-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहर को जगमग रोशनी से सजाया : सभापति ने बटन दबा कर किया उद्घाटन

khaskhabar.com: रविवार, 08 नवम्बर 2026 3:10 PM (IST)
शहर को जगमग रोशनी से सजाया : सभापति ने बटन दबा कर किया उद्घाटन
टोंक। दीपावली पर्व के अवसर पर नगर परिषद की ओर से पूरे शहर में आकर्षक विद्युत सजावट करवाई गई है। शुक्रवार को घंटाघर पर नगर परिषद सभापति मयंक गोयल ने रोशनी का बटन दबाकर विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर सभापति मयंक गोयल ने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली के पावन पर्व पर पूरे शहर को रोशनी से सजाया जा रहा है। ऐसे में शहरवासी स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में भी अपना सहयोग दें। गंगा-जमुनी संस्कृति और भाईचारे का दिया संदेश सभापति गोयल ने टोंक को गंगा-जमुनी संस्कृति का शहर बताते हुए सभी लोगों से दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। इस दौरान उपसभापति सहित अनेक पार्षद मौजूद रहे। वहीं शहर के युवाओं ने दीपावली के उत्साह में जमकर आतिशबाजी की। विद्युत सजावट से जगमगाते शहर में उत्सव का माहौल नजर आया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement