child education is compulsory-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चों को शिक्षित करने में कोई कमी न रखें

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 1:34 PM (IST)
बच्चों को शिक्षित करने में कोई कमी न रखें
टोंक। जिला कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा ने पंचायत समिति टोडारायसिंह की ग्राम पंचायत मोर भाटियान में ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित करने में कोई कमी न रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति स्वयं तो जागरूक व सजग रहता है, साथ ही अपने आस-पास में रहने वाले लोगों को भी जागरूक करता है। देश का वास्तविक विकास कारखाने, सडक़ें बनाने से नहीं बल्कि विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाली गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से है। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को एक-एक कर ध्यान से सुना और गंभीरता से उनका समाधान करने का प्रयास किया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि ग्राम पंचायत में हैण्डपंपों के पेयजल में फ्लोराइड व टीडीएस की मात्रा अधिक है। जिला कलेक्टर ने बीसलपुर परियोजना के प्रोजेक्ट से एक-एक ग्राम की पेयजल स्थिति की जानकारी ली। जिस पर सहायक अभियंता ने बताया कि ग्राम मोर भाटियान के पीएसपी पांइट की टोंटियों को ग्रामवासी तोड़ देते है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement