child deaths from electric current -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दस साल की बच्ची के लिए काल बनकर आई बारिश

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 10:46 PM (IST)
दस साल की बच्ची के लिए काल बनकर आई बारिश
अजमेर। शहर में बुधवार को हुई बारिश दस साल की बच्ची के लिए काल बनकर आई। बारिश के दौरान घर में करंट फैलने से बच्ची अचेत हो गई। उसे जेएलएन हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। रामगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजय नगर निवासी निहारिका भगतानी के स्कूल में बुधवार सुबह बारिश की वजह से जल्दी छुट्टी कर दी गई। घर पहुंचकर निहारिका ने रेलिंग को हाथ लगाया तो उसे करंट लग गया। इससे वह अचेत हो गई। पड़ोसियों ने निहारिका को तुरंत जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस मामले में रामगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement