Advertisement
चार्जशीट दाखिलः बाल गृह से युवती को रिहा करवाने के नाम पर मांगी थी 42 हजार रुपये की रिश्वत

मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता ने 23 जनवरी 2026 को SV&ACB, फरीदाबाद में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसका आसमा नामक युवती के साथ प्रेम संबंध था। युवती के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे। युवती की उम्र कम होने के कारण उसे बाल गृह, बधौला, पलवल में रखा गया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, युवती के बालिग होने के बाद वह उसे बाल गृह से रिहा करवाने के लिए कई बार गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बाल कल्याण समिति के सदस्य विक्रम वशिष्ट ने युवती को रिहा करवाने के बदले 40 से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद 42 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
आरोप है कि आरोपी पहले ही 32 हजार रुपये ले चुका था और शेष 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसी राशि में से 5 हजार रुपये लेने के लिए उसने शिकायतकर्ता को बुलाया था। शिकायत के आधार पर 23 जनवरी 2026 को SV&ACB, फरीदाबाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम वशिष्ट को शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और रिश्वत की राशि बरामद की। इसके बाद आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना SV&ACB, फरीदाबाद में अभियोग संख्या 02, दिनांक 23 जनवरी 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच पूरी होने के बाद SV&ACB, फरीदाबाद द्वारा आरोपी के विरुद्ध माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राज गुप्ता की अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है। भ्रष्टाचार के मामलों में ब्यूरो द्वारा नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फरीदाबाद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


