जोधपुर। आवारा पशुओं पर नगर निगम की ढीली नकेल के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। शहर के सारण क्षेत्र में शनिवार को निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास सडक़ पर गाय सामने आ जाने से तेज रफ्तार से आ रही कार पुलिया से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में गाड़ी चालक नांदडी निवासी पारस को ज्यादा चोटें नहीं आईं। गाड़ी के ब्रिज से टकराने पर धमाका सुन मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को मौके से हटाया और घायल चालक पारस का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया।