Advertisement
करनाल में हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया श्रद्धालुओं से भरा कैंटर, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

एक अन्य व्यक्ति ने भी यही बात बताई, "हम बागड़ धाम जा रहे थे। घरौंडा के मिनी बायपास के पास तार काफी नीचे थी। तार कैंटर में टच होने के बाद आग लग गई। जो आदमी पीछे पीठ लगाकर बैठे थे। वह सब जल गए।"
मृतक के परिजन ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली। उन्होंने कहा, "मैं घर पर लेटा हुआ था तभी फोन आया कि एक बड़ा हादसा हो गया। मैं फटाफट गाड़ी लेकर आया। नरेश नाम का व्यक्ति मेरा दोस्त है, उसको लेकर अस्पताल आया। उसको इमरजेंसी में लाया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।"
करनाल के अस्पताल के डॉक्टर ने बताया, "हमें पहले सूचना मिली कि मास कैजुअल्टी आई है। मेरे पास 10-15 मरीज आएंगे। मैंने 7 मरीजों को अटेंड किया और उन्हें रेफर किया। उनमें कुछ का बीपी कम था, कोई शरीर में दर्द बता रहा था, किसी के पैर में चोट लगी थी।"
डॉक्टर ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण कई घायलों को सीधे बाहर से ही दूसरे डॉक्टरों के पास भेज दिया गया। स्टाफ की मदद से तुरंत एंबुलेंस अरेंज करवाकर घायलों को दूसरी जगह भेज दिया गया। बस एक व्यक्ति का यहां इलाज चल रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करनाल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


