Campaign started by Kirti Fazilka-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कीर्ति फाजिल्का ने शुरू किया चुनाव अभियान

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 10:37 PM (IST)
कीर्ति फाजिल्का ने शुरू किया चुनाव अभियान
फाजिल्का। अपना पंजाब पार्टी की ओर से फाजिल्का में घोषित उम्मीदवार कीर्ति फाजिल्का ने शनिवार को चुनाव अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने सबसे पहले शहीदों के स्थल जाकर नमन किया और फिर मंदिर, गुरुद्वारों और चर्च जाकर परमात्मा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने इलाके में अपने चुनाव अभियान की शुरूआत की। भले ही विधानसभा चुनाव 2017 की निर्वाचन आयोग ने घोषणा नहीं की हो। लेकिन इनके चुनाव प्रचार अभियान को देखकर लगा कि एक दिन बाद ही चुनाव ही हैं। लेकिन इनका प्रचार अभियान अनूठा था। जहां उम्मीदवार रोड शो या सभा करते हैं। लेकिन इन्होंने शहीदों केा नमन कर अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत की। जो सभी के लिए चर्चा का विषय बन गया। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ता एडवोकेट गुरप्रीत सिंह संधू, यूथ जिलाध्यक्ष लवली छाबड़ा, शहरी प्रधान राजेश फुटेला, शहरी यूथ प्रधान रोहित चुघ, कीर्ति के ससुर सूर्य प्रकाश सिहाग और पति शांतनु सिहाग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement