कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरूक्षेत्र द्वारा एक सप्ताह का सांप्रदायिक सौहार्द (कम्युनल हॉर्मोनी) कैम्प लगाया जा रहा है। इस सांप्रदायिक सौहार्द (कम्युनल हॉर्मोनी) सप्ताह की शुरुआत रक्तदान शिविर कैंप से होगी। इस अवसर पर संस्थान के स्टूडेंट्स सोसाइटी फॉर सोशल एक्शन को ऑर्डिनेटर डॉ नीरज कौशिक ने बताया कि रक्तदान कैम्प का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डा. सतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। इस रक्तदान कैम्प का आयोजन एनर्आइटी कुरुक्षेत्र के ड्राइंग हॉल में जिला रेडक्रॉस कुरूक्षेत्र तथा पीजीआई खानपुर के सहयोग से किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं में इस कैम्प को ले कर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है तथा इसमें 200 ब्लड यूनिट एकत्रित होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोगयह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर