Advertisement
यूपी के फतेहपुर में नूरी मस्जिद के अतिक्रमण वाले हिस्से पर चला बुलडोजर

मामला कोर्ट में होने के बारे में उन्होंने बताया कि न्यायालय का कोई आदेश नहीं है। शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण को हटा दिया गया। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। पर्याप्त पुलिस व्यवस्था थी। शांति व्यवस्था कायम है, अतिक्रमण की जद में आई मस्जिद का पिछला हिस्सा तोड़ा जा रहा है।
नूरी मस्जिद के मुतवल्ली मोहम्मद मोईन खान ने बताया कि पीडब्ल्यूडी से समय मांगा गया था। लेकिन, उस समय यमुना नदी में बाढ़ थी। मजदूर नहीं मिल रहे थे। मजदूर मना कर रहे थे। हम लोग कोर्ट गए पहले 6 दिसंबर की तारीख लगी थी। लेकिन, अर्जी की सुनवाई नहीं हुई। इसकी 12 दिसंबर को सुनवाई होनी थी। लेकिन, पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि यह तकरीबन 185 साल पुरानी मस्जिद है। कोर्ट का निर्णय हमारे लिए मान्य होगा।
बता दें कि 24 सितंबर को पीडब्ल्यूडी ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण अभियान चलाया था। उस दौरान मस्जिद कमेटी से जुड़े लोगो ने स्वयं से अतिक्रमण हटाने के लिए एक माह का समय मांगा था। लेकिन, तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस बीच मस्जिद कमेटी का पक्ष हाईकोर्ट पहुंचा था। हाईकोर्ट ने 12 दिसंबर को सुनवाई की तिथि तय की थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फतेहपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


