khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 11:39 AM (IST)
शाहजहांपुर(खुटार)। बसपा नेता और पूर्व सभासद
सत्यपाल गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने शासन द्वारा जारी पात्र गृहस्थी राशन कार्ड
डीएम को वापस कर एक मिशाल कायम कर दी। इसको लेकर उन्होने कहा कि मुझे इसकी जरूरत
नहीं है। यह राशनकार्ड किसी गरीब जरूरतमन्द को मुहैया करा दिया जाए। उन्होंने पात्र
गृहस्थी की पात्रता से इंकार करके गरीबों के प्रति सिर्फ हमदर्दी ही नहीं की है बल्कि
सरकार से मांग की है कि गरीबों को राशन कार्ड मुहैया कराए जाएं।