Advertisement
उत्तर प्रदेश: बरेली में गौकशी की तैयारी कर रहे पांच अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

घायल अपराधियों की पहचान बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के निवासी नन्हे उर्फ मतिया और आसिफ कुरैशी के रूप में हुई। आसिफ कुरैशी वर्तमान में रामपुर के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में रह रहा था। दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
तीन अन्य आरोपियों में अशरफ, शेर सिंह और आसन शाह शामिल हैं, जो बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के मंकरा गांव के निवासी हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने 13 नवंबर को लभारी गांव के जंगल में पशु काटने की घटना को स्वीकार किया, जिसके संबंध में थाना मीरगंज पर एफआईआर पंजीकृत है।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अभियोग दर्ज किया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बरेली
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


