broken glass in two buses, trying to fire Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवांशहर में दो बसों के शीशे तोड़े, आग लगाने की कोशिश

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 9:57 PM (IST)
नवांशहर में दो बसों के शीशे तोड़े, आग लगाने की कोशिश
नवांशहर के गाँव सनावां के नजदीक एक मोटरसाइकिल बस के चपेट में आ गया उर मोके पर ही उस नौजवान की मौत हो गयी। पुलिस ने शिकायत पर बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर के आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। उक्त नौजवान का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया। वही जहाँ आज उक्त शव का पोस्टमार्टम करवाना था तो मृतक के परिजनों ने पुलिस को यह कह कर पोस्टमार्टम के लिए टाल दिया कि हमारा रिश्तेदार विदेश से आना है उसके आने के उपरांत पोस्टमार्टम करवाना है। मृतक के रिश्तेदार जब वापस अपने गांव जाने लगे तो बीच में करीब 25 नौजवान ने मिलकर जीटीरोड पर ही बस को रोककर सवारी को नीचे उतार कर बस के सभी शीशे तोड़ डाले। जिस बस से एक्सीडेंट हुआ था उसे भी बीच सड़क पर जम कर तोड़ फोड़ की ,इतना अहि नहीं इस बस को आग के हवाले करने की कोशिश भी की परन्तु नहीं कर पाए। पुलिस ने इस घटना की जाँच शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में जाँच अधिकारी बलदेव राज से बात की तो उन्होंने कहा कि जिसने इस तरह की घटनाओ को अंजाम दिया है। उन दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement