नवांशहर। थाना सदर के अन्तर्गत पड़ते गांव लंगडोया
के नजदीक कुछ शरारती तत्वों की एक टोली ने पंजाब रोड़वेज बटाला डिपो की दो
बसों की तोड़ फोड़ कर के सभी शीशे तोड़ दिए। बस सवारियो को नीचे उतार कर
बस को आग लगाने की कोशिश की। कल शाम गांव सनावां के पास बस और मोटरसाईकिल की
टक्कर में एक युवक की मौत हो गए थी। पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला
दर्ज कर के उस नौजवान का शव सिविल हॉस्पिटल नवांशहर में पोस्टमार्टम
करवाने के लिए रखा था। मृतक के रिश्तेदारों ने गुस्से में आकर नवांशहर
से चंडीगढ़ रोड पर बस को रोक कर तोड़फोड़ की पुलिस ने बस ड्राइवर के बयानों
के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरु कर दी।