Advertisement
नूंह में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 18 दिसंबर को मुकदमे में आरोपी मोईन खान पुत्र जाकिर निवासी रंगाला राजपुर थाना शहर फिरोजपुर झिरका को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन को बरामद कर उसे अदालत में पेश किया। इसके बाद फिरोजपुर झिरका पुलिस ने बुधवार को आरोपी मुन्ना डैमरोत उपरोक्त को भी गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया गया।
अजायब सिंह डीएसपी फिरोजपुर झिरका ने कहा कि जहां तक भाजपा मंडल अध्यक्ष निशा सैनी की सुरक्षा का मामला है, पूरी घटना आला अधिकारियों के संज्ञान में है। उसकी भी जांच की जा रही है।
वहीं, हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि कुख्यात अपराधी, ड्रग तस्कर की धरपकड़ एवं अपराधियों के अड्डे पर रेड लगातार जारी है। उद्देश्य अपराधियों को जेल भेजना और पब्लिक प्लेस को सुरक्षित रखना है, ताकि लोग बेखौफ जीवन-यापन कर सकें।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों का ब्यौरा देते हुए बताया कि 25 दिसंबर को कुल 348 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 35 जघन्य तथा 7 भगोड़े अपराधी शामिल हैं।
इस दौरान 8 के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया और 2 की इंटेलिजेंस सूचना अन्य राज्यों के साथ साझा की गई।
पुलिस ने बताया कि आर्म्स एक्ट के 7 मुकदमों में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 8 कट्टा/पिस्तौल तथा 13 जिंदा कारतूस बरामद की गई।
इस दौरान दर्जनों ड्रग तस्कर पकड़े गए। भारी मात्रा में ड्रग बरामद किया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नूँह
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


