Advertisement
देश के 20 राज्यों में एक साथ हुआ घास-भूमि पुनर्स्थापन पर पुस्तक का विमोचन, वनरक्षकों ने किया लोकार्पण

लगभग साढ़े चार सौ पृष्ठों की इस पुस्तक में 426 चित्र और 357 शोध-संदर्भ हैं। चित्रों में राजस्थान के थार की रेत पर लौटी घास से लेकर कश्मीर के गुलमर्ग, सिक्किम के युमथांग, मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ और सतपुड़ा तथा गुजरात के गीर तक की घास-भूमियाँ हैं। मैदानी काम के लिए पुस्तक में मैदान-पत्रक भी दिए गए हैं, जिनकी फ़ोटोकॉपी करके उन्हें सीधे काम में लिया जा सकता है।
पुस्तक डिजिटल रूप में प्रकाशित हुई है (ISBN 978-93-345-9050-0)। इसका मूल्य पचास रुपये रखा गया है, जिसे पुस्तक में «वैश्विक लोक-कल्याण के हित में एक सांकेतिक मूल्य» कहा गया है। लेखकों के शब्दों में संकल्प एक ही है: «घास-भूमि लौटे, और उसके साथ चारा, पानी, वन्यजीव और गाँव की आजीविका भी लौटे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


