bodies found in Step-well-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भूड़ा बावड़ी में मिला अधेड़ का शव

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 5:15 PM (IST)
भूड़ा बावड़ी में मिला अधेड़ का शव
टोंक। जिले के टोडारायसिंह कस्बे की भूड़ाबावड़ी में मंगलवार सुबह एक अधेड़ का शव पानी में तैरता मिला। इससे सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त हरीश कुमार सिंधी पुत्र परशुराम सिंधी के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह स्कूल जा रहे छात्रों ने टोडारायसिंह स्थित भूड़ाबावड़ी में शव तैरता देखा। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। टोडारायसिंह पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे और रंग नीला हो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सामुदायिक चिकित्सालय टोडारायसिंह में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पड़ोसियों का कहना है कि हरीश के पास स्थायी रोजगार का कोई साधन नहीं था। इस कारण वह काफी परेशान रहता था। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement