डूंगरपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के मौके में जिला प्रशासन और कॉलेज प्रशासन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ । शिविर का शुभारम्भ डूंगरपुर के विधायक देवेन्द्र कटारा ने किया । इस अवसर पर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया । कार्यक्रम में भाजपा के शंकर सिंह सोलंकी सहित रक्दान की पूरी टीम मौजूद रही ।