पठानकोट। जिला भाजपा अध्यक्ष कि अगुवाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाया गया। भाजपा के अनुसार केजरीवाल वही बातें कर रहें है जो कि पाकिस्तान कर रहा है। ऐसे व्यक्ति को किसी भी राज्य का प्रमुख होने का अधिकार नहीं है। इस अवसर पर उनके साथ जिला प्रेस सचिव प्रदीप रैना ,जिला सचिव ठाकुर शमशेर सिंह कौंसलर , मीरा कौंसलर मीनू सहित मेयर नगर निगम अनिल वासुदेव के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।