BJP office bearers concluded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 4:30 PM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
भरतपुर। भाजपा शहर एवं ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक रविवार को मोहन पब्लिक स्कूल जवाहर नगर में हुई। राकेश गोयल सराफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रवक्ता रणधीर सिंह मदेरणा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने राज्य सरकार की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविर को पूरी तरह से सफल बनाने की अपील की है। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से गांवों में जाकर जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को सजग होना पड़ेगा और गांव गांव जाकर लोगों को भी जागरुक करना होगा। तभी शिविर का लाभ आम जनता को मिल पाएगा। इसे लेकर पार्टी की ओर से हर 50 बूथ पर एक मंडल का गठन किया गया है और भरतपुर विधानसभा में चार मंडलों का गठन किया गया है। बैठक में महामन्त्री रामनिवास नरेन्द्र सिंघल, पुष्पेंद्र सिंह, उमेश पाराशर, भारत भूषण अग्रवाल, वीरेन्द्र सिंह, सुनील, पंकज, मुकेश, ब्रजेश, चरन सिंह, धर्म सिंह और नन्दकिशोर भी मौजूद रहे। यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन यह भी पढ़े :हास्य रस ने गुदगुदाया तो, वीर रस ने घोला देशभक्ति का जज्बा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement