BJP new appointed committees, the reception-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा की समितियों में नई नियुक्त, हुआ स्वागत

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 5:43 PM (IST)
भाजपा की समितियों में नई नियुक्त, हुआ स्वागत
बून्दी। जिला भाजपा अध्यक्ष की ओर से गुरुवार को कार्यालय में नवनियुक्त दूरसंचार कार्यालय समिति सदस्य अंचल राठौड़, हरिसिंह हाडा और नरेंद्र मीणा का सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष महीपत सिंह हाडा ने कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला का इनकी नियुक्ति के लिए आभार भी जताया। इस मौके पर हाडा ने कहा कि वे जिले के आधुनिक युग में होने वाली संचार क्रांति को नया आयाम देने के लिए सजग रहेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजीटल इंडिया बनाने के मिशन को साकार करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका बूंदी जिले में रही है। इस मौके पर रामेष्वर मीणा, शक्ति सिंह आषावत, परमेन्द्र सिंह, निर्मल मालव, लोकेष शर्मा, अनुराग गौतम, संजय मीणा, नवीन पोकरा, महमूद गौरी कल्लन और बाबूलाल मीणा भी मौजूद थे।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement