Contractual Employee of Taleda Panchayat Samiti in Bundi Arrested Red-Handed While Accepting a Bribe of ₹70,000-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बूंदी में पंचायत समिति तालेड़ा का संविदाकर्मी 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 7:17 PM (IST)
बूंदी में पंचायत समिति तालेड़ा का संविदाकर्मी 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बूंदी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की आसूचना इकाई, कोटा द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए पंचायत समिति तालेड़ा, जिला बूंदी में पदस्थापित जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (संविदाकर्मी) आरोपी भानूप्रताप सिंह को परिवादी द्वारा करवाए गए कार्यों के बिलों के भुगतान संबंधी कार्य की एवज में 70,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की आसूचना इकाई, कोटा को शिकायत प्राप्त हुई कि परिवादी द्वारा करवाए गए कार्यों के बिलों के भुगतान संबंधी कार्य की एवज में आरोपी श्री भानूप्रताप सिंह द्वारा 70,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर उसे परेशान किया जा रहा है। उक्त शिकायत पर ओमप्रकाश मीणा, उपमहानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, कोटा रेंज के पर्यवेक्षण में एसीबी की आसूचना इकाई, कोटा की पुलिस उप अधीक्षक चन्द्रकंवर के नेतृत्व में आज ट्रेप कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी को परिवादी से 70,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परमिला के पर्यवेक्षण में आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
-किसी व्यक्ति के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिले, तो प्रकरण की वस्तुस्थिति एवं उपलब्ध तथ्यों की जानकारी हेतु भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार औपचारिक रूप से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष/स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जा सकता है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दोष सिद्ध होने से पूर्व तथ्यों एवं प्रस्तुत स्पष्टीकरण का परीक्षण कर नियमानुसार ही अग्रिम कार्रवाई की जाती है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement