khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 4:22 PM (IST)
जयपुर। उदयपुर, चित्तौड में हो रही अच्छी बारिश से टोंक जिले में बने बीसलपुर बांध में
भी आवक तेज हो गई है । जिससे बांध के 12 गेट वापस खोलने पड़े । पिछले
शुक्रवार को बीसलपुर बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए थे। जिसके बाद रविवार
को सुबह 7 गेट खोले जिसके बाद पानी की आवक को देखते हुए बांध के 12 गेट
खोल दिए गए। जिससे प्रति सेकंड 2 लाख क्यूसेक के भी ज्यादा की निकासी की
जा रही है। इसी प्रकार त्रिवेणी नदी में भी आवक बढ़ने से उसका गेज बढ़कर
8.70 मीटर हो गया है। बीसलपुर बांध की भराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर हे ।
पिछले हप्ते काम बारिश के चलते शुक्रवार को बांध के गेट बंद कर दिए गए
।बांध से रोज 2 सेंटीमीटर पानी पीने में खर्च हो रहा है। गौरतलब है की 9
अगस्त को बांध के कुल 16 गेटो को खोल कर पानी की भारी मात्रा में निकासी
की गई थी ।