काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बुधवार रात एक घायल छात्र के इलाज के
विवाद पर रेजिडेंट डॉक्टर्स और छात्रों के बीच मारपीट के बाद आधी रात तक
ट्रॉमा सेंटर और धनवंतरि छात्रावास में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई।
छात्रों की उग्र भीड़ द्वारा रेजिडेंट डॉक्टर्स के छात्रावास में जबरन घुसकर
उनकी 30 गाड़ियां जलाने की घटना के बाद पूरे परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ
है। जिसके मद्देनजर परिसर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया
है।