Bhiwani 150 million development will-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भिवानी में 150 करोड़ के विकास कार्य होंगे

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 9:35 PM (IST)
भिवानी में 150 करोड़ के विकास कार्य होंगे
भिवानी । सीएम मनोहरलाल ने भिवानी के तिगङाना गांव में बवानीखेङा हलके की विकास रैली में हलके के विकास के लिए 150 करोङ रुपये की विकास की सौगात देने की घोषणा की। सीएम ने रैली आयोजक विधायक बिशंभर बाल्मीकि द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करने तथा आगामी वर्ष में पूरी करने की घोषणा की। साथ ही लक्षचण्डी यज्ञ में बंटे 70 लाख रूपये से अधिक के नोटों को भ्रष्टाचार से बाहर बताया। साथ ही कहा कि शिकायत आएगी को जांच करवाई जाएगी। बता दें कि रविवार को बवानीखेङा विधायक बिशंभर बाल्मीकि ने हलके की विकास रैली का आयोजन किया, जिसमें सूबे के मुखिया मनोहरलाल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। रैली में सीएम के साथ वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ व अनेक अन्य नेता भी पहुंचे। इस अवसर पर सीएम ने बवानीखेङा अनाज मंडी में बने सवा करोङ रुपये की लागत के प्लेटफॉम व तिगङाना में सवा तीन करोङ रुपये की लागत से बने द्वितिय जलघर का उद्घघाटन भी किया। इस अवसर पर रैली आयोजक विधायक बिशंभर बाल्मीकि ने हलके की सिंचाई, सङकों के साथ नहरी पानी की कमी की मांगे रखी। वहीं सांसद धर्मबीर सिंह ने सीएम के समक्ष प्रदेश भर के नगर पालिका से बङे गांवों में पानी की कमी दूर करने व पानी निकासी के प्रबंध करने की मांग रखी। साथ ही कहा कि लोग मजबूरी में बिजली चोरी करते हैं। इसलिए गांवों में बिजली का कम से कम का सलेब 50 यूनिट से बढा कर 200 कर दिया जाए तो सभी लोग बिल भरना शुरु कर देंगे।
रैली में सीएम मनोहरलाल ने घोषणा करते हुए कहा कि बवानीखेङा में सिंचाई विभाग के तहत 16 करोङ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होने कहा कि बवानीखेङा के 10 गांवों में व्यामशालाएं, गांव जमालपूर-2 में प्राईमरी स्कूल का निर्मण, चार गांवों में आंगबाङी केंद्रों के भवनों का निर्माण, सात गांवों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण, बवानीखेङा कस्बे में पांच करोङ रुपये से गलियों का निर्माण, चार गांवों में ग्राम सचिवालयों का निर्माण, तीन गांवों में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंको की शाखा खोली जाएगी और हलके के गांवों में 10 करोङ रुपये विकास के लिए अलग से देने की घोषणा की।
रैली के बाद मीडिया से रुबरु हुए सीएम मनोहरलाल ने कहा कि बवानीखेङा हलके में उनका चौथा दौरा है। उन्होने कहा कि रैली में रखी गई सभी मांगों को पूरा किया जाएगा जिन पर करीब 150 करोङ रुपये लागत आएगी। बंसीलाल यूनिवर्सिटी के भवन के उद्घघाटन के बाद भी काम शुरु ना होने पर सीएम ने कहा कि इसका काम जल्द ही शुरु किया जाएगा। सीएम ने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले को भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में सबसे बङा और साहसीक कदम बताया। उन्होने कहा कि नोटबंदी के 50 दिनों बाद कोई परेशानी नहीं होगी।
जिला में नहरी पानी की कमी के सवाल पर सीएम मनोहरलाल ने कहा कि एसवाईएल के निर्माण व हांसी बूटाना लिंग नहर में पूरा पानी आने के बाद नहरी पानी की कमी पूरी होगी। सीएम ने पिछले कुछ दिनों पहले शहर में भाजपा द्वारा आयोजित लक्षचण्डी यज्ञ के समापन पर पंडितों को बांटे गए 70 लाख रुपये से अधिक के पूराने नोटों के मामले पर टालमटोल करते हुए कहा कि ये भ्रष्टाचार में नहीं आता। पैसे लेने वाला और देने वाला जाने। साथ ही सीएम ने कहा कि इस बारे में उनके पास कोई शिकायत भी नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आएगी तो जांच करवाई जाएगी।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement