Beware the enemy missile is deployed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुश्मन सावधान, मिसाइल तैनात है

khaskhabar.com: रविवार, 14 अगस्त 2016 4:07 PM (IST)
दुश्मन सावधान, मिसाइल तैनात है
जयपुर। नापाक इरादे लेकर आने वाले शख्स की अब खैर नहीं है। सेना ने मोर्चा ले लिया है और मिसाइल व राकेट लांचर तैनात कर दिए हैं। टैंक भी मैदान में आ गए हैं। चारों तरफ सेना के जवान मोर्चा लेकर खड़े हैं। मोर्चे पर जवानों के साथ जनता भी आ गई है। सेना के जवान उन्हें भी गुर सीखा रहे हैं। बता रहे है राकेट लांचर कैसे काम करता है, बम कैसे फोडे जाते हैं। दो किमी की दूरी तक मार करने वाले ग्रेनेड, राकेट लांचर दुश्मन के छक्के छुड़ाने के लिए मैदान में है। यह नजारा जनपथ पर आंबेडकर सर्किल पर लगी सेना की सशस्त्र प्रदर्शनी में दिखा। सेना के जवान जनता को बता रहे थे। एके-47 कैसे काम करती है। युद्ध के मोर्चे पर सेना की कोर टीम किस तरह मदद करती है। सेना की दो दिन तक लगने वाली सेना प्रदर्शनी का रविवार को अंतिम दिन था। शहर के लोगों बच्चों और युवाओं ने सवेरे से ही मैदान में आ गई थी और सेना के प्रदर्शन देख रही थी। इस मौके पर सेना के जवानों ने मल्ल खंभ, सेना के बैंड ने देशभक्ति धुनें सुनाई। तस्वीरें देखने के लिए आगे क्लिक करें

1/12
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement