बारां। जिला युवा समन्वयक महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि कोटा व बारां जिले के समस्त सक्रिय एवं रजिस्टर्ड नवयुवक मण्डल, महिला मण्डलों को वर्ष के कार्यक्रमों के आधार पर श्रेष्ठ युवा मण्डल पुरूस्कार 25 हजार रूपए प्रदान किया जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते है। संबंधित युवा नेहरू युवा केन्द्र बारां व कोटा कार्यालय में अपना आवेदन मय रिपोर्ट के साथ 30 सितम्बर तक जमा करवा सकते हैं।