Beautification work will continue with development: Devendra Babli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास के साथ सौंदर्यीकरण का काम जारी रहेगा : देवेन्द्र बबली

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 जनवरी 2024 3:45 PM (IST)
विकास के साथ सौंदर्यीकरण का काम जारी रहेगा : देवेन्द्र बबली
-विकास एवं पंचायत मंत्री ने टोहाना शहर की नवनिर्मित गलियों का किया उद्घाटन चंडीगढ़। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने जिला फतेहाबाद में शहर टोहाना के विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित गलियों का उद्घाटन किया। इन गलियों पर लगभग दो करोड़ रुपए की लागत आई है। कैबिनेट मंत्री ने 97 लाख रुपए से बनने वाले शहर के रेलवे रोड स्थित डिवाइडर का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर बोलते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा गांवों के साथ शहरों में भी विकास को जारी रखा जाएगा। विकास कार्यों के साथ - साथ सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों में डिवाइडर बनाकर उसमें पौधे लगाकर साफ-सुंदर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि डिवाइडर के ऊपर इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए जगह-जगह पर आकर्षक व सुंदर दिखने वाले खुशबूदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये जा चुके है। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि शहर में प्रवेश sकरने वाले नागरिकों को मनभावन माहौल मिले। विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा है कि शहर के बीच में मौजूद बस अड्डा को शहर से बाहर शिफ्ट करके भव्य बनाया जा रहा है। जो लगभग एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। शहर में सात मंजिला बहुउद्द्देशीय सिविल अस्पताल का काम शुरू कर दिया गया है। इस अस्पताल में सभी बीमारियों का इलाज मुफ़्त किया जाएगा। नागरिकों के लिए ये एक बड़ी सुविधा है। इसके अलावा शहर में बाइपास का निर्माण किया गया जिससे जाम से मुक्ति मिली है। 148 - बी भी जल्द बनकर तैयार होगा जो आवागमन सुगम बनाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement