मेवात । जिले के फिरोजपुर झिरका स्थित नवाब शमसुद्दीन स्टेडियम में रविवार को प्रशासन इलेवन और पत्रकार इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। प्रशासन की टीम की कप्तानी डी सी मनीराम शर्मा ने की तो पत्रकारों की टीम की कप्तानी वरिष्ठ पत्रकार कासिम खान ने की। 12 -12 ओवर के मैच में प्रशासन इलेवन की टीम में 84 रन बनाये जिसमें सबसे ज्यादा उपायुक्त मनीराम शर्मा ने 17 रनों का योगदान दिया।