Advertisement
सूर्यनगरी एक्सप्रेस में खूनी संघर्ष की कोशिश : जनरल कोच में सीट के विवाद पर निकाली तलवार, यात्रियों ने चेन खींचकर टाला बड़ा हादसा

चश्मदीदों के अनुसार, ट्रेन के जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इसी दौरान सीट पर बैठने की बात को लेकर कुछ यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सह-यात्री को डराने और उस पर हमला करने के इरादे से कोच के भीतर ही धारदार तलवार निकाल ली। चलती ट्रेन में तलवार देख पूरे डिब्बे में चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में हड़कंप मच गया।
यात्रियों की सतर्कता: चेन खींचकर रुकवाई ट्रेन
कोच के भीतर माहौल हिंसक होता देख और यात्री की जान को खतरे में पाकर अन्य यात्रियों ने तुरंत सतर्कता दिखाई। सहमे हुए यात्रियों ने एकजुट होकर ट्रेन की आपातकालीन चेन (वैक्यूम) खींच दी, जिससे तड़के मारवाड़ जंक्शन स्टेशन के पास ट्रेन अचानक रुक गई। ट्रेन रुकते ही घटना की सूचना तुरंत रेलवे प्रशासन और जीआरपी को दी गई।
मौके पर पहुंची जीआरपी, आरोपियों से पूछताछ जारी
ट्रेन रुकने की सूचना मिलते ही मारवाड़ जंक्शन जीआरपी (GRP) थानाधिकारी और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
महिलाएं भी थीं शामिल: प्रारंभिक जांच और यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार, तलवार लेकर कोच में उत्पाद मचाने वाले आरोपियों के साथ कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं।
हथियार जब्त: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तलवार लाने वाले मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
जीआरपी इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि इतनी कड़ी सुरक्षा और चेकिंग के दावों के बीच आरोपी रेलवे स्टेशन और ट्रेन के भीतर इतनी बड़ी तलवार लेकर प्रवेश करने में कैसे कामयाब रहे। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से एक बड़ा रक्तपात होने से बच गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पाली
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


