Sumerpur on a Strong Path of Development: Inauguration and Foundation Stone Laying for 100 Development Projects-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास की मजबूत राह पर सुमेरपुर, 100 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 8:38 PM (IST)
विकास की मजबूत राह पर सुमेरपुर, 100 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
पाली। पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को और तेज करते हुए 126.58 करोड़ रूपये की लागत के कुल 100 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। पाली पंचायत समिति सभागार में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पाली द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में इन जनकल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने क्षेत्रवासियों को सौंपी। इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के 79.18 करोड़ रूपये की कुल लागत से तैयार हो चुके 59 विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने 47.40 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 41 नए कार्यों की आधारशिला रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमावत ने कहा कि इन सभी विकास कार्यों के पूर्ण होने से सुमेरपुर क्षेत्र में सड़कों के जाल और अन्य आधारभूत सुविधाओं (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का बड़े पैमाने पर विस्तार होगा। इससे न केवल स्थानीय लोगों का आवागमन बेहद सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि क्षेत्रवासियों के रहन-सहन और सुविधाओं का स्तर भी बेहतर होगा। कार्यक्रम के दौरान कुमावत ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से जानकारी साझा की। साथ ही, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अन्य चालू प्रोजेक्ट्स की प्रगति से भी सभी को अवगत कराया। इन कार्यों का किया लोकार्पण—
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने 12 लाख रूपए की लागत से दयालपुरा-मादडी-डेंडा, 25 लाख रूपए की लागत से पाली-मण्डली-डेडा-कुरना-गिरवर-चाणोद सडक, 40 लाख रूपए से बनी पाली-खैरवा-जैतपुरा चौराहा-गुडा-मौकमसिंह-आसन जोधवन-चत्रा-गुडा चौराहा सडक का लोकार्पण किया। साथ ही पीडब्लूडी द्वारा 60 लाख रूपए की लागत से संपर्क सडक-सुंदेलाव से चाणोद-साकदरा सडक तक, 37 लाख 70 हजार रूपए की लागत से बनी संपर्क सडक बाला का लोकार्पण किया गया। मंत्री कुमावत ने 80 लाख रूपए की राषि खर्च कर बनाई गई सोनाई मांझी से आईचिका सडक, 50 लाख से बनी गुंदोज से कानेलाव सडक, 85 लाख से बनी हेमावास से रामासिया तक, 75 लाख से बनी डरी से मणिहारी तक, संपर्क सडक गिरादडा जागीर, रामासिया-भांवरी-मणिहारी सहित अनेक गांवों के निर्मित सडकों का लोकार्पण किया है।
इसी तरह कुमावत ने दो-दो करोड़ की लागत से गांव खैरवा, गुंदोज में अटल पथ के निर्माण कार्य सहित 19 विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement