CID Crime Branch Cracks Down on Adulterators Ahead of Festive Season; 8,303 Liters of Suspected Adulterated Ghee Seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर सीआईडी क्राइम ब्रांच का शिकंजा, 8,303 लीटर संदिग्ध मिलावटी घी सीज

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 8:23 PM (IST)
त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर सीआईडी क्राइम ब्रांच का शिकंजा, 8,303 लीटर संदिग्ध मिलावटी घी सीज
- पाली के फालना स्थित फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई; घी के सैंपल जांच के लिए भेजे, फैक्ट्री मालिक से पूछताछ पाली। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में सीआईडी क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाली जिले के फालना स्थित एक फैक्ट्री से 8,303 लीटर संदिग्ध मिलावटी घी सीज करवाया है। मौके से घी के रैपर, उपकरण और मिलावट में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मिली है। शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। महानिरीक्षक पुलिस के.बी. वन्दना एवं उप महानिरीक्षक राशि डोगरा डूडी के मार्गदर्शन तथा उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में टीम ने आसूचना संकलित कर जोधपुर रेंज के पाली जिले में कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुखबिर की सूचना पर जोधपुर रेंज रवाना हुई थी टीम
उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में एएसआई शंकर दयाल, हैड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह व रामसिंह और कांस्टेबल नरेश कुमार की टीम गठित कर आसूचना संकलन तथा मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जोधपुर रेंज के पाली भेजा गया था। टीम के सदस्य हैड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि फालना के जादरी रीको एरिया में किसान डेयरी एंड फूड प्राइवेट लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में अमानक केमिकल से मिलावटी घी बनाकर बाजार में सस्ते दामों पर बेचा और सप्लाई किया जा रहा है।
फैक्ट्री में मिला मिलावटी घी, रैपर और उपकरण
सूचना का सत्यापन करने के बाद सीआईडी टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से श्री किसान मार्का का 8,303 लीटर संदिग्ध मिलावटी घी, रैपर तथा संबंधित उपकरण एवं सामग्री बरामद हुई। घी प्रथम दृष्टया खाने योग्य मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने के कारण मौके पर ही सीज करवाया गया।

सैंपल जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घी के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में फैक्ट्री मालिक खेताराम माली, निवासी मोडिया बेरा, रणकपुर रोड, सादड़ी, पाली से पूछताछ की जा रही है।
टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक शंकर दयाल, हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामसिंह और कांस्टेबल नरेश कुमार की टीम शामिल रही। हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह की आसूचना संकलन एवं तकनीकी भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement