Assistant Consolidation Officer Arrested While Accepting ₹2 Lakh Bribe; Major Action by SV&ACB-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

₹2 लाख रिश्वत लेते सहायक चकबंदी अधिकारी गिरफ्तार, SV&ACB की बड़ी कार्रवाई

khaskhabar.com: सोमवार, 06 जुलाई 2026 9:35 PM (IST)
₹2 लाख रिश्वत लेते सहायक चकबंदी अधिकारी गिरफ्तार, SV&ACB की बड़ी कार्रवाई
झज्जर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की झज्जर इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी स्थित चकबंदी कार्यालय में कार्यरत सहायक चकबंदी अधिकारी बलवान सिंह को ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विरासत इंतकाल संशोधन के बदले मांगी थी रिश्वत प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी पैतृक भूमि के विरासत संबंधी इंतकाल में संशोधन करने के एवज में आरोपी अधिकारी ₹2.50 लाख की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ब्यूरो की झज्जर इकाई ने ट्रैप की योजना बनाई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी बलवान सिंह को शिकायतकर्ता से ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप के दौरान रिश्वत की पूरी राशि मौके से बरामद कर ली गई।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एसवी एंड एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस प्रकरण में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) के प्रमुख ए.एस. चावला (आईपीएस) ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन के संकल्प को साकार करने के लिए ब्यूरो पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है या किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 या हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement