Advertisement
बेटे को केस में राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत, हरियाणा में ASI दिनबंधु 10 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

एसीबी को दी गई शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता के बेटे नितेश और उसके दोस्त के खिलाफ थाना सांपला, जिला रोहतक में एक आपराधिक मामला दर्ज है। आरोप है कि इस मामले में राहत दिलाने और दोनों के साथ मारपीट नहीं करने के एवज में एएसआई दिनबंधु ने 50 हजार रुपये की मांग की थी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी पहले ही 40 हजार रुपये ले चुका था और शेष 10 हजार रुपये देने के लिए दबाव बना रहा था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी एसीबी को दी।
ट्रैप लगाकर शेष 10 हजार रुपये लेते पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद एसीबी के उपकेंद्र झज्जर की टीम ने नियमानुसार ट्रैप की कार्रवाई की। टीम ने आरोपी एएसआई दिनबंधु को शिकायतकर्ता से शेष 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान दिनबंधु पुत्र भागचंद, उम्र 50 वर्ष, निवासी गांव खरबाला, जिला हिसार के रूप में हुई है। वह थाना सांपला में तैनात था।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एसीबी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 33, दिनांक 12 अक्टूबर 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच जारी है।
रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें शिकायत
एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो इसकी सूचना ब्यूरो को दें। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1064
हेल्पलाइन: 1800-180-2022
व्हाट्सऐप हेल्पलाइन: 94178-91064
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झज्जर
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


