Advertisement
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अजमेर को दीपावली की सौगात,पुरानी चौपाटी पर रोशनी एवं सजावट का शुभारम्भ

उन्होंने कहा कि एडीए द्वारा अजमेर शहर के सौंदर्यीकरण एवं सार्वजनिक पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अद्वैत आश्रम से नौसर माता मंदिर तथा मित्तल तिराहे से टेलीफोन एक्सचेंज तक हैरिटेज लाइटिंग कार्य के लिए 7 करोड़ रुपये की लागत से कुल 244 हैरिटेज पोल एवं 461 हैरिटेज लाइटें स्थापित की गई है।
उन्होंने बताया कि इसी परियोजना के तहत हटाए गए पुराने पोल एवं लाइटों का भी पुनः उपयोग किया जा रहा है। इन्हें चामुंडा माता मंदिर रोड सहित अन्य क्षेत्रों में लगाया जा रहा है, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
देवनानी ने कहा कि अजमेर को सुंदर, स्वच्छ एवं आकर्षक शहर बनाने के लिए विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। दीपावली के अवसर पर की गई विशेष रोशनी शहरवासियों के उत्सव के उल्लास को और बढ़ाएगी।
इस अवसर पर महापौर अनामिका शर्मा, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, निगम आयुक्त गौरव बुडानिया, पार्षद विनोद डीडवानिया, मोनिका जैन एवं काश्यपी सांखला सहित जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


