Assembly Speaker at ABVPs Diwali Get-Together: Beware of Those Spreading Confusion in the Name of Gen Z-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ABVP के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में बोले विधानसभा अध्यक्ष- जेनजी के नाम पर भ्रम फैलाने वालों से रहें सावधान

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 नवम्बर 2026 9:00 PM (IST)
ABVP के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में बोले विधानसभा अध्यक्ष- जेनजी के नाम पर भ्रम फैलाने वालों से रहें सावधान
- युवा अपनी क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें अजमेर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवा राष्‍ट्रवाद की ज्‍योति जलाये भारत का राष्‍ट्रवादी युवा जागरूक है। वे सक्रिय रहकर आगे आएं और राष्‍ट्र विरोधी शक्तियों का मुंह तोड जवाब दे। देवनानी ने कहा कि जेनजी के नाम से भ्रम फैला रही ताकतों से भी सावधान रहें। अपनी क्षमता का उपयोग राष्‍ट्र के लिए करें। संवाद करें, आपसी सहमती बनाएं और सकारात्‍मक ढंग से अपनी बात लोगों के मध्‍य रखें। देवनानी गुरूवार को यहां जनता कॉलोनी स्थित एबीवीपी में आयोजित दीपावली स्‍नेह मिलन समारोह को सम्‍बोधित कर रहे थे। देवनानी ने कार्यालय में नवनिर्मित 25 वॉट के सौर ऊर्जा सयंत्र का लोकार्पण किया। देवनानी ने इस अवसर पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। देवनानी ने इस मौके पर अजय, महापौर सुनील कोठारी, उप महापौर सरोज कंवर सहित नवनिर्वाचित पार्षदों का शॉल ओढाकर और स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर अभिनन्‍दन किया। देवनानी ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर समारोह का शुभारम्‍भ किया।
देवनानी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सनातन संस्‍कृति में महत्‍वपूर्ण है। मर्यादा पुरूषोत्‍तम श्रीराम, माता सीता और भरत का चरित्र आज भी सामायिक है। इन सभी का त्‍याग और सौहार्द मानव जीवन का परिचायक है। उन्‍होंने कहा कि सनातन संस्‍कारों को अपनाए। व्‍यक्ति निर्माण का कार्य संवाद से होता है। इसे निरन्‍तर बनाए रखें। 1950 में लगा परिषद का ये पौधा अब वट वृक्ष बन गया है। विचारों के साथ आगे बढे। वर्तमान परिप्रेक्ष्‍य में नये आयामों के साथ भारत की अखण्‍डता पर कोई आंच ना आने दे।
देवनानी ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परम्परा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक पर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा तथा अज्ञान से ज्ञान की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। ऐसे स्नेह मिलन समारोह सामाजिक आत्मीयता, सांस्कृतिक मूल्यों और संगठनात्मक एकजुटता को सुदृढ़ करने का महत्त्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रवादी विचार, विद्यार्थी हितों के प्रति समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्‍वपूर्ण बताते हुए कहा कि युवा शक्ति भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। युवाओं में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध, सामाजिक उत्तरदायित्व और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति गौरव की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है।
समारोह को परिषद के अश्विनी शर्मा, रोहित जैन, विक्रान्‍त खण्‍डेलवाल, जिनेश जैन और शुभेन्‍द्र सिंह ने भी सम्‍बोधित किया। इस मौके पर जुगल किशोर, राज्‍य वित्‍त आयोग के अध्‍यक्ष अरूण चतुर्वेदी, राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय के बी.पी. सारस्‍वत सहित अनेक गणमान्‍य नागरिक मौजूद थे। इस अवसर पर देवनानी ने परिषद के कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement