Arrested five hawala brokers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांच हवाला कारोबारी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 10:22 PM (IST)
पांच हवाला कारोबारी गिरफ्तार
जयपुर । शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने पांच हवाला कारोबाररियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 22 लाख 74 हजार रूपए की नकदी बरामद की है। वहीं अक्टूबर 2016 में किए गए 66 करोड़ रूपए के हवाला कारोबार के दस्तारवेज मिले है। वहीं अरबों रूपए के हवाला कारोबार का हिसाब किताब मिला है। पुलिस ने 102 सीआरपीसी में राशि जब्त कर हवाला कारोबारियों को गिर तार किया है। डीसीपी उत्तर अंशुमन भौमिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में काफर समय से हवाला का बड़े स्तर पर कारोबार हो रहा है और कुछ लोग जयपुर शहर (उत्तर) क्षेत्र में सक्रिय है। इस पर त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए हवाला कारोबार के संबंध में शास्त्रीनगर थानाप्रभारी को निगरानी रखकर कार्रवाई की हिदायत दी। थानाप्रभारी व पुलिस टीम ने लगातार दो सप्ताह से निगरानी कर मुखबिर से सूचना एकत्र की गई। इसी बीच सूचना मिली कि सीकर हाउस साईड में बाहर के लोग हवाला कारोबार में सक्रिय है और बड़े स्तर पर हवाला से लेन-देन कर रहे हैं। सूचना पर सीकर हाउस रोड पर बाइक व स्कूटर पर जाते हुए लोगों की तलाशी ली तो पांच हवाला कारोबारी हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इनसे अक्टूबर 2016 में किए गए 66 करोड़ रूपए के हवाला कारोबार के दस्तारवेज मिले है। वहीं अरबों रूपए के हवाला कारोबार का हिसाब किताब मिला है। वहीं हवाला के 22,74,000 रूपए नकदी, लेपटॉप, लेजर डायरीयां, टेलीफोन नंबर की डायरीया, फाइलें, दो मोबाईल, बाइक व एक्टीवा जब्त किए है। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :जाने-माने अस्पताल में नकली दवा से होश उड़ गए सभी के..

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement