पितृपक्ष के चलते बीते 15 दिनों से जल तर्पण और श्राद्घ के कार्यक्रम चल
रहे थे। पूर्णिमा से शुरू हुआ यह क्रम अमावस्या तक चला। जल तर्पण पूरे वेद
मंत्रों के साथ संकल्प सहित किया गया। वेद के अनुसार पितरों को भी देवतुल्य
माना जाता है । शुक्ल यजुर्वेद, बराह पुराण और अग्नि पुराण आदि ग्रन्थों
में तर्पण और श्राद्घ के विषय में विस्तार से विधान मिलता है। पंडित
राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जल तर्पण देव ऋषि और पितरों के लिए किया
जाता है। पवित्र घाट एवं सरोवरों के किनारे पर श्रद्घा सहित जल तर्पण किया
गया।