गलता गेट स्थित गीता गायत्री में मंदिर में शुक्रवार को सर्व पितृ
कार्य अमावस्या के चलते सामूहिक तर्पन किए गए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में
विद्धान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पित्रों की शांति निमित पाठ
किए गए। इस अवसर पर संत -महंत की प्रसादी का आयोजन भी किया गया। बालाजी
अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष वास्तुशोध संस्थान की ओर से तीसरी बार सर्व पितृ दोष
निवारण एवं सामूहिक पितृ शांतितर्पण महायज्ञ का आयोजन किया गया। पंडितों
एवं संत-महंतों के सान्निध्य में महायज्ञ का आयोजन हुआ।