Advertisement
मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल ने कहा कि संगठन में प्रत्येक पदाधिकारी एक कड़ी की तरह होता है। यदि सभी अपने दायित्वों का समयबद्ध और गंभीरता से निर्वहन करें तो संगठन की गति स्वतः तेज हो जाती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनकी भागीदारी बढ़ाना प्रत्येक पदाधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंगला ने कहा कि संगठन केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसकी गतिविधियां समाज के हर वर्ग तक दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित जनसंपर्क करते हुए समाज की समस्याओं और सुझावों को संगठन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसकी मजबूत टीम और जमीनी स्तर तक सक्रिय इकाइयों में होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे और समाज के बीच लगातार संवाद बनाए रखे, तभी संगठन का विस्तार और प्रभाव दोनों निरंतर बढ़ेंगे।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमनाथ गुप्ता, प्रदेश सचिव अंकुश जैन, डाॅ. राजेश गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद गोयल, प्रेम गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल, पानीपत जिला कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम बंसल, सोनीपत जिलाध्यक्ष प्रदीप गोयल, रोहतक जिलाध्यक्ष राहुल जैन, रोहतक महिला जिलाध्यक्ष बृज बाला गुप्ता, सोनीपत महिला जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग, पानीपत महिला जिलाध्यक्ष सविता गर्ग, पानीपत युवा अध्यक्ष शुभम बंसल, सोनीपत युवा जिलाध्यक्ष शुभम गोयल सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सोनीपत
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


