aggitation in bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षक दिवस पर विरोध प्रदर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 9:51 PM (IST)
शिक्षक दिवस पर विरोध प्रदर्शन
भरतपुर। सोमवार को शिक्षक दिवस पर जहां एक तरफ जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। वहीं दूसरी तरफ विधि महाविधालय में छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर हंगामा कर दिया और कॉलेज के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर जिले के सात शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में जन प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने संबोधन में शिक्षकों से नि:श्वार्थ भाव शिक्षण कार्य का निर्वहन करने और शिक्षक और विद्यार्थियों बीच की गरिमा को बनाये रखने का आव्हान किया। छात्र संघ अध्यक्ष शुभम चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि विधि महाविद्यालय में लगाए गए तीन शिक्षकों को अन्यंत्र स्थानों पर लगा रखा है जिसकी वजह से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement