Again time is extend about the cctv installment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीसीटीवी कैमरे लगाने की समय सीमा में फिर से ईजाफा

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 5:21 PM (IST)
सीसीटीवी कैमरे लगाने की समय सीमा में फिर से ईजाफा
हिसार। हरियाणा दिवस पर शहर के महत्वपूर्ण चौराहों पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे का काम अब सरकते-सरकते दिसम्बर के आखिरी सप्ताह तक पहुंच गया है। हालांकि पुलिस विभाग की तरफ से शहर में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन नगर निगम प्रशासन को बता दी गई है, मगर इस प्रोजेक्ट को आरंभ करने में निगम को कुछ तकनीकी अड़चनें झेलनी पड़ी हैं। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। सांसद दुष्यंत चौटाला के निधि कोष के सहयोग से लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की संख्या तकरीबन 41 होगी और इन कैमरों को लगाने में 15 लाख रुपए के करीब खर्च होगा। जानकारी के अनुसार इन 41 लोकेशन्स में से 15 लोकेशन बहुत संवेदनशील हैं। इन लोकेशन को पुलिस ने बहुत महत्वपूर्ण माना है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement